प्रिंसिपल वीणा वर्मा का रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव
बराड़ा। प्रिंसिपल वीणा वर्मा की अज्ञात परिस्थितियों ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वीणा वर्मा आर्य पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल थीं। सुबह उनका शव बाईपास ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। बाद दोपहर बराड़ा स्थित श्मशान घाट में प्रिंसिपल वीणा वर्मा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।