माथा टेकने गुरुद्वारे में गया परिवार, चोरों ने कार से उड़ाया पर्स
अंबाला सिटी। पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में माथा टेकने गए व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोर पर्स चुरा ले गए। पर्स में 14 हजार रुपये कैश और तीन सोने की अंगूठियां थीं। पंजोखरा थाना पुलिस ने संदीप कुमार निवासी प्रेम नगर की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेम नगर निवासी संदीप ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह परिवार सहित पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में माथा टेकने गया था। जब वह माथा टेककर वापस आए तो देखा कि कार का पिछला शीशा टूटा हुआ था और गाड़ी से उसकी पत्नी का पर्स गायब था। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।