फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक से आठ हजार नकदी व मोबाइल की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवक से आठ हजार नकदी और मोबाइल की लूट
विज्ञापन

मुलाना। नहौनी-कालपी मार्ग पर दिन दिहाडे़ आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक से शनिवार को बाइक सवार दो युवकों ने आठ हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राम कुमार वासी नीलोखेड़ी जिला करनाल ने बताया कि वो तरावड़ी में संजीत के पास आइसक्रीम फैक्टरी में काम करता है। शनिवार को आइसक्रीम देने के लिए नहौनी गांव आया था। उसने बताया कि उसने आइसक्रीम की 5500 रुपये की पेमेंट ली और नीलोखेड़ी के लिए बाइक पर सवार होकर निकल गया। नहौनी कालपी मार्ग पर जैसे ही वो कालपी गांव की क्रासिंग के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकों ने उसे पीछे से धक्का दे दिया, जिससे वह बाइक सहित मार्ग पर गिर पड़ा। इसके बाद बाइक सवार दोनों युवकों ने उसकी जेब से आइसक्रीम की पेमेंट के 5500 रुपये व उसकी जेब में अलग से रखे 2500 रुपये निकाल लिए। जाते जाते आरोपी उसका ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। मामले के जांच अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने राम कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें