190 इंजेक्शनों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। कैंट थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर 190 इंजेक्शनों के साथ पंजाब के जालंधर निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इंजेक्शनों को ड्रग निरीक्षक को सौंप दिया है। अभी यह पता नहीं चल पाया कि यह इंजेक्शन नशीले थे या नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि पुलिस सुभाष पार्क के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक स्पलेंडर बाइक पर ट्रिब्यून कॉलोनी की तरफ से आ रहा था। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बैग छोड़कर वापस ट्रिब्यून कॉलोनी की तरफ जाने लगा। पुलिस ने पीछा करके उसे दबोच लिया। जब बैग खोला गया तो उसके अंदर इंजेक्शन मिले। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसका नाम कर्मजीत सिंह है।