जगाधरी गेट पर स्थित कूरियर कंपनी के कार्यालय में आग लग गई। इस घटना में सामान खाक हो गया। कार्यालय संचालक बलविंद्र सिंह ने बताया उन्हें रात करीब साढ़े 11 बजे आग लगने की सूचना मिली। उन्हें उनके कार्यालय के पास दुकान के कर्मचारी ने इस बारे में जैसे ही बताया तो उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। साथ ही मौके पर भी वह पहुंच गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनका दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।