मेजर आरएन कपूर डीएवी पब्लिक स्कूल में स्थापित परीक्षा केंद्र में मोबाइल ले जाने के आरोप में पकड़े गए पानीपत के गन्नौर वासी पंकज को रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। कैंट सदर थाने में दर्ज केस में अदालत ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।
केंद्र अधीक्षक आरपी राठी के ब्यानों पर दर्ज मामले के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपी से मोबाइल बरामद हुआ जोकि नियमों का उल्लंघन था।