घर की रिपेयर करवा रहे रोडवेज के रिटायर्ड इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। करंट लगने से न्यू अर्जुनपुरा कॉलोनी में रहने वाले 73 वर्षीय मनमोहन सिंह की मौत हो गई। वे रोडवेज से इंस्पेक्टर पद से रिटायर हुए थे। घटना के समय वे निर्माणाधीन घर की रिपेयर में सहयोग कर रहे थे। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया । पुलिस ने दुर्घटना को लेकर जरूरी कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार मनमोहन सिंह पिछले कुछ दिनों से अपने घर की रिपेयर करवा रहे थे। घटना के समय वह मजदूर के साथ गेट के बाहर लगे एक लोहे के बोर्ड को उतरवा रहे थे। उसी दौरान बोर्ड नजदीक से गुजर रही बिजली की तार से टकरा गया। करंट लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने उनकी मौत की अधिकारिक पुष्टि की थी। एएसआई सुलतान सिंह के अनुसार करंट लगने से बुजुर्ग मनमोहन की मौत हुई है।