फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजलासा के रमन ने फंदे से लटककर जान दी, आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। पंजलासा गांव के रहने वाले रमन कुमार ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले रमन ने मोबाइल फोन पर एक वीडियो बनाकर वायरल किया था। उसने अपनी मौत केलिए सुनील कुमार को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद वह फंदे पर झूल गया। परिजनों की शिकायत पर अब पुलिस ने सुनील के खिलाफ रमन को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है। दरअसल पंजलासा के रमन कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करन सुनील कुमार पर कई आरोप लगाए थे। उसने यह कहा था कि सुनील की वजह से ही अब वह आत्महत्या करने जा रहा है। वीडियो वायरल करने के बाद ही रमन ने फंदे से लटक कर जान दे दी। बाद में उसका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस के सब इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह ने कहा कि अभी जांच चल रही है। रमन का वीडियो भी कब्जे में लिया गया है। उसके आधार पर ही सुनील के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुख्ता सबूतों के आधार पर ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। जांच के बाद ही दोनों के बीच के विवाद का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें