फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज के साथ आए दोस्त ने महिला डॉक्टर को उठवाने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में शुक्रवार शाम एक मरीज के साथ आए उसके दोस्त ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। मामला दरअसल मरीज का वीरवार को एक्सीडेंट हुआ था। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सभी रिपोर्ट ठीक आने के बाद डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसको घर भेज दिया। शुक्रवार शाम उक्त मरीज को फिर दर्द शुरू हुआ जिसको लेकर उसके परिजन व एक अन्य दोस्त शहर के नागरिक अस्पताल में आए। मरीज को डॉक्टर ने उपचार अभी देना ही शुरू किया था कि साथ आए उसके दोस्त ने ड्यूटी पर मौजूद महिला डॉक्टर सोनल के साथ गाली-गलौच कर उठवा देने की धमकी दे डाली। डॉक्टर के मुताबिक धमकी देने वाला लड़का अपने आप को किसी स्टूडेंट यूनियन का नेता बता रहा था। इस पर डॉक्टर सोनल ने पुलिस को शिकायत दे दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। बता दें कि शहर और छावनी के नागरिक अस्पताल में डॉक्टर और अन्य स्टाफ के साथ कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें