फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सरे करवाने पहुंची महिला के पति ने रेडियोग्राफर से की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी के नागरिक अस्पताल में पत्नी की गर्दन का एक्स-रे करवाने पहुंचे व्यक्ति द्वारा रेडियोग्राफर से हाथापाई करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह के समय मरीज अपनी पत्नी के साथ एक्स-रे का नंबर आने के लिए प्रतीक्षा कर रहा था। भीड़ ज्यादा होने के कारण वह बार-बार रेडियोग्राफर अतुल से अपनी बारी आने के बारे में पूछ रहा था। जैसे ही अतुल ने व्यक्ति को तीसरे बारी पूछने पर कहा कि वह प्रतीक्षा करें, जब नंबर आएगा तो वह खुद ही बुला लेंगे। इतना कहते ही व्यक्ति ने बहस शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि शोर सुनकर अन्य मरीज व तिमारदारों का जमावड़ा लग गया। व्यक्ति ने देखते ही देखते रेडियोग्राफर से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। स्टाफ के सदस्यों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर समझाने का प्रयास किया। इतने में रेडियोग्राफर व्यक्ति को रोक पाता कि वह अपनी पत्नी को प्राइवेट अस्पताल में लेकर चल गया। व्यक्ति का नाम-पता न मालूम होने के कारण अतुल ने फिलहाल कोई शिकायत नहीं दी। बता दें कि एक्स-रे रूम में रेडियोग्राफर से हाथापाई का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार मरीज व तिमारदार अपना जल्द एक्स-रे करवाने के लिए रेडियोग्राफर से झगड़ा व अभद्र व्यवहार कर चुके हैं। बावजूद रेडियोग्राफर की सुरक्षा के लिए कोई भी सिक्योरिटी गार्ड तक तैनात नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें