शादी का विश्वास देकर तीन बच्चों के पिता ने एक बच्चे की मां से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं महिला से मारपीट कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी। जिसकी शिकायत पीड़िता ने बलदेव नगर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी दीपू उर्फ सन्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। दोनों पिछले करीब पांच साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे। सरकारी अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराने के अलावा कोर्ट में 164 के ब्यान दर्ज किये। एएसआई हरप्रीत कौर के अनुसार दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।