लॉकडाउन के बावजूद कैंट के होटल ग्रेंड प्लाजा में शनिवार को बिलियर्ड्स खेल रहे 8 युवकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उधर, लॉकडाउन के बावजूद आदेश तोड़ने के आरोप में पुलिस ने बिना अनुमति शराब रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल ग्रेंड में छापेमारी कर शंकर पार्क के रहने वाले तरुण, टिंबर मार्केट के हन्नी, शगुनचंद बिल्डिंग के शैलेश, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के अमन, बीसी बाजार के यश कुम्हार मंडी के साहिल इदगाह रोड के के बहादुर सिंह और कच्चा बाजार के अभिनव को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह पुलिस ने अवैध शराब रखने के आरोप में खटीक मंडी के रहने वाले सचिन को भी काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोतल देसी शराब जब्त की है।