रंजिश के चलते गांव डेरा में 30 वर्षीय युवक पर 5 लोगों ने लोहे की पाइप और डंडों से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। पुलिस ने पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी शीशपाल के अनुसार गांव डेरा के घायल रिषीपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 मई को घर आ रहा था। जब वह गांव में पहुंचा तो ओम प्रकाश ने मुझे आवाज लगाकर रोक लिया। इसी दौरान उसका बेटा रोहित और सोम नाथ व अन्य साथी अरुण व प्रदीप ने लोहे की पाइप, डंडों व थप्पड़ मुक्कों से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर वहां लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावार जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। घायलावस्था में उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने उसे अंबाला रेफर कर दिया।