फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में दो युवक काबू, एक ने मोबाइल फोन छीनने का जुर्म भी कबूला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोरी के आरोप में डिटेक्टिव स्टाफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक की पहचान कैंट की डेहा कॉलोनी के मनीष कुमार व दूसरे की पहचान शाहाबाद की डेहा कॉलोनी के साजन उर्फ बिट्टू के तौर पर हुई है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पूछताछ के बाद अब अदालत ने आरोपियों को जेल भेजने के आदेश जारी कर दिये हैं। दरअसल अनिकेत निवासी मोची मंडी ने 23 अप्रैल को थाना कैंट पुलिस को शिकायत देकर अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की बात कही थी। पुलिस ने इस मामले में उक्त आरोपियों को काबू किया है। उधर पूछताछ के दौरान आरोपी साजन ने मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम देने का जुर्म भी कबूल किया है। आरोपी ने बताया कि 24 मार्च को उसने बब्याल रोड पर मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को भी अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने पृथ्वी की शिकायत पर मोटरसाइकिल सवार पर मोबाइल छीनकर भाग जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें