फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से शराब की 72 बोतल बरामद, 20 हजार लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेन में चंडीगढ़ से गुजरात जा रही अवैध शराब की खेप को जीआरपी ने जब्त किया। चेकिंग के दौरान जीआरपी ने पश्चिम एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से 72 बोतल शराब बरामद की गई। शराब के संबंध में आरोपी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। एक्साइज के समक्ष पेश करने के बाद शराब जब्त कर आरोपी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जीआरपी एसआई सतपाल सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 12926 मंगलवार प्लेटफार्म 6 पर आई थी। वह रोजाना की तरह ट्रेन में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान स्लीपर क्लास में बैठे अहमदाबाद निवासी राठौर किरन कुमार के सामान की जांच की तो उसके कब्जे से अवैध शराब बरामद हुई। वह इस संबंध में कोई पुख्ता जानकारी नहीं दे पाया। आरोपी को सामान सहित छावनी स्टेशन पर उतार लिया गया और जुर्माना वसूलने के बाद आरोपी को छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान एसआई सतबीर सिंह व सुरेश कुमार का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें