फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितयों में व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परशुराम कालोनी के निवासी सुनील कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। दुकान जाते समय जैसे ही वह जंडली के पास पहुंचा तो बेहोश होकर गिर पड़ा। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने व्यक्ति को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने सुनील को मृतक घोषित कर दिया है। मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज वरयाम सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह लगभग साढ़े नौ बजे सूचना मिली थी। जंडली के पास एक युवक बेहोश होकर गिर गया है। उसके मुंह से झाग निकल रही है। पूछताछ में पता चला कि यह व्यक्ति परशुराम कालोनी का रहने वाला है और उसके बाद उनके घर पर सूचना दी। जांच में पता चला कि उनके दो बेटे है जिसमें एक आठ साल है तो दूसरा एक साल है और जंडली में ही इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक की दुकान है। लेकिन व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया अभी तक इस बारे में जानकारी नहीं है। आगे की जांच के बाद ही पता लगेगा कि व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें