फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन तस्करी में दो आरोपी काबू, तलाशी के दौरान मिली थी 5.67 ग्राम हेरोइन

विज्ञापन
विज्ञापन
मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने साहा के प्रदीप कुमार को को काबू किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 5 ग्राम 67 मिलीग्राम हेरोइन जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने अब बिहटा गांव के रामसरण उर्फ पंजाबी को भी हिरासत में लिया है। अब पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है। सीआईए-2 के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी प्रदीप कुमार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने लाला वाला पीर गांव बीहटा के नजदीक से संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग करते समय आरोपी प्रदीप कुमार निवासी साहा जिला अम्बाला को 5 ग्राम 67 मिलिग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना साहा में मामला दर्ज किया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बतलाया कि मादक पदार्थो की तस्करी के मामले में आरोपी रामसरण उर्फ पंजाबी निवासी गांव बीहटा भी प्रकरण में शामिल है। उसकी निशानदेही पर ही पुलिस ने पंजाबी को भी काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें