एमएम यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट के एक रूम में हुई आगजनी की घटना को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डिपार्टमेंट की मुखिया डॉ. बिंदु जिंदल की शिकायत पर दर्ज किए गए केस की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आगजनी में रूम में रखा कीमती समान जलकर राख हो गया था। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कह रही है। डॉ. जिंदल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो जनवरी को किसी ने लॉ डिपार्टमेंट के एक रूम में आग लगा दी थी। सहायक गुरदीप सिंह ने जब कमरे से निकलते धुएं को देखकर जब उसे खोला तो उस समय आग की वजह से सीपीयू, केबल, कनेक्टिंग सिस्टम, सीपीयू प्रोजेक्टर, डिसप्ले स्क्रीन, वॉल टाइल्स व लेक्चर स्टैंड समेत काफी समान जलकर राख हो गया था। डॉ. जिंदल ने वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ गहन जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। मुलाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस सिलसिले में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है।