आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी करने के मामले में सीआईए स्टाफ ने तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों में बपौली गांव के विक्की, अभिषेक व लखन शामिल हैं। आरोपियों से पलिस ने सिलिंडर व चीनी बरामद की है। अब आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज नरेन्द्र ने बताया कि शहजादपुर रोड पर गश्त के दौरान आरोपी विक्की,अभिषेक व लखन उनके हत्थे चढ़े थे। गांव की डेहा कालोनी में रहने वाले ये युवक किसी वारदात केे अंजाम देने के फिराक में थे। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान शहजादपुर माजरा के आंगनबाड़ी केंद्र के ताले तोड़कर कर 1 जनवरी 2020 को एक गैस सिलेंडर व 50 किलो चीनी का बेग चोरी किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा संपत्ति जब्त की।