फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्ट टैग दिलाने के नाम पर एटीएम कार्ड डिटेल पूछ खाते से निकाले 10 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फास्ट टैग दिलाने के नाम पर खुद को बैंक अधिकारी बताकर ठग ने शहर के सेक्टर-9 वासी राजीव कुमार साहनी से उनके एटीएम कार्ड की डिटेल जान ली। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता उसके बैंक खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। जब उसको इस बारे में फोन किया तो राजीव के साथ अभद्रता की। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। सदर थाने में अज्ञात पर साइबर ठगी का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। नंबर के आधार पर पहचान के प्रयास जारी हैं। राजीव के अनुसार रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे उनके नंबर पर फोन करने वाले ने स्वयं को बैंककर्मी बताया। कहा कि उनको फास्ट टैग देना है, एटीएम कार्ड की डिटेल बारे में जानकारी ली। सदर थाना प्रभारी एसआई सुरेश सैनी के मुुताबिक साइबर ठगों ने फास्ट टैग के नाम पर 10 हजार की हेराफेरी की है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें