फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैमसंग एलईडी के फर्जी कारोबार का भंडाफोड़, शोरूम से 19 देसी एलईडी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा में काफी समय से चल रहे सैमसंग कंपनी के फर्जी एलईडी कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। साहा में कंपनी की निशानदेही पर हुई रेड में शोरूम से 19 देसी एलईडी भी जब्त की गई। इन पर सैमसंग का लोगो लगा था। काफी समय से सैमसंग को यहां कंपनी के नाम पर फर्जी कारोबार होने की सूचनाएं मिल रही थी। रेड के बाद पुलिस ने सोनी स्टार इलेक्ट्रोनिक्स के मालिक सचिन को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। सचिन धोखे से लोगों को मुंहमांगे दामों पर देसी एलईडी बेच रहा था। कार्रवाई के बाद आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। दरअसल सैमसंग कंपनी की निदेशक की ओर से साहा पुलिस को शिकायत दी गई थी। इसमें साहा के शिवमंदिर के पास सोनी स्टार इलेक्ट्रोनिक्स के नाम से एलईडी बेचने का कारोबार करने वाले सचिन कुमार पर देसी एलईडी पर उनकी कंपनी का लोगो लगाकर बेचने का आरोप लगाया था। निदेशक का आरोप था कि सचिन की धोखेबाजी के कारण बाजार में उनकी कंपनी का नाम खराब हो रहा है। सचिन पर कंपनी की ओर से देसी एलईडी को सैमसंग की बताकर मुंहमांगे दामों पर बेचने का भी आरोप लगाया था। शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस ने सचिन की दुकान पर रेड की। जांच के दौरान पुलिस ने दुकान से 19 एलईडी जब्त की। इसके बाद सचिन को काबू कर लिया गया। पकड़े जाने के बाद पुलिस ने आरोपी से गहनता से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें