फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन मामले में फंसा स्क्रीनिंग प्लांट संचालक, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव डेरा के पास रूण नदी के साथ लगते जमीन में अवैध खनन करने के मामले में पुलिस ने स्क्रीनिंग प्लांट के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया। कालाअम्ब चौकी इंचार्ज अमित के अनुसार माइनिंग विभाग के सहायक सुनील कुमार ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि 28 नवंबर को वह और विभाग के खनन रक्षक दाताराम, रोशनलाल ने गांव डेरा की नदी की तरफ निरीक्षण किया। जहां पर गांव टपरियां से टोका रोड पर जाते समय घोतरा स्क्रीनिंग प्लांट के साथ लगभग 4 कनाल जमीन में करीब 10-10 फुट गहरा ग्रेवट का अवैध खनन पाया। टीम ने मौके पर फोटो लेकर स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त की। पता चला कि यह खनन कार्य बीरभान गांव मियांपुर द्वारा किया गया। पुलिस ने स्क्रीनिंग प्लांट के मालिक व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें