केंद्रीय कारागार में तलाशी के दौरान बंदी हवालाती से मोबाइल मिलने मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बंदी के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्रपाल उप-सहायक अधीक्षक केंद्रीय कारागार अंबाला ने बताया कि हवालाती बंदी नितिन निवासी दीना की मंडी अंबाला कैंट जोकि मुकदमा नंबर 312 धारा 307,323,148,149,452 आईपीसी के तहत केंद्रीय कारागार अंबाला में बंद है। शुक्रवार की शाम ब्लॉक इंचार्ज बलजीत ब्लॉक की गश्त कर रहे थे गश्त के दौरान इंचार्ज ने हवालाती बंदी नितिन की तलाशी ली तो बंदी के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।