फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा से बंग्लादेश जा रहे ट्राले का क्लीनर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा से बांग्लादेश सामान छोड़ने जा रहे ट्राले से क्लीनर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पड़ाव पुलिस ने ट्राला मालिक की शिकायत पर कंडक्टर के लापता का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पड़ाव पुुलिस को दी शिकायत में सर्बजीत सिंह ने बताया कि वह गांव नलास खुर्द जिला पटियाला पंजाब का निवासी है और वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उसके गांव का लड़का सतनाम सिंह उनकी गाड़ी कंडक्टर है और वह ड्राइवर नीतू सरकार के साथ राजपुरा से बांग्लादेश जाने के लिए 20 जुलाई को ट्राले में निकला था। इस ट्राले में मशीन के पार्ट थे जो बॉक्स में बंद थे जिन्हें बांग्लादेश में छोड़ना था। जब उनकी गाड़ी अंबाला में ढिल्लो पट्रोल पंप के पास खाना के लिए रुकीतो उन्हें पता चला कि कांवड़ यात्रा के कारण करनाल साइड रास्ता जाम है। इसके बाद वह गाड़ी के साथ ढिल्लो पेट्रोल पंप पर ही रुक गए और वहीं रुके रहे। 29 जुलाई को की शाम पांच बजे शाम कंडक्टर सतनाम सिंह ड्राईवर को बिना बताए कहीं चला गया है जो वापस नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें