कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सफर कर रहे सेना के जवान का मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। जीआरपी ने मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत है। अमृतसर में ड्यूटी करता है। यूनिट से एक महीने की छुट्टी लेकर रेल से यात्रा कर घर जा रहा था। ट्रेन के डिब्बे में मोबाइल चार्ज पर लगा रखा था। चंद मिनट की नींद लगने के बाद उठा तो देखा कि फोन गायब था और केवल चार्ज लटका हुआ था। जीआरपी चोर की तलाश में जुट गई है।