फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से लोहे का दरवाजा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हर गोबिन्दपुरा कॉलोनी स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर के एक कमरे में रखा लोहे का दरवाजा चोरी हो गया। शिकायतकर्ता ने स्थानीय युवकों पर ही चोरी के आरोप जड़े है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हर गोबिन्दपुरा कॉलोनी बराड़ा के रहने वाले मलकीत सिंह ने बताया कि उन्होंने मंदिर के कमरे का लोहे का दरवाजा मंदिर में ही एक कमरे में रखवाया था। जोकि कुछ युवक मंगलवार को चोरी कर ले गए। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने अपने स्तर पर पूरी तहकीकात की है कि दरवाजा इसी कॉलोनी के रहने वाले युवकों ने चोरी किया है। शिकायत में चार लोगों पर आरोप जडे़ गए है। शिकायत के आधार पर बराड़ा पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें