फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में दिल्ली गया था रिटायर्ड बैंक कर्मचारी का परिवार, पीछे से चोरों से लाखों के माल पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में रिश्तेदार के शादी समारोह में गए अंबाला शहर के सेक्टर 9 के रिटायर्ड बैंक कर्मचारी जुगल किशोर जोशी के मकान में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर घर के अंदर से नकदी समेत जेवरात चोरी ले गए। सदर थाना पुलिस शहर ने मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। घर में लाखों रुपये की चोरी बताई जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में जुगल किशोर ने बताया कि 29 अक्टूबर को अपने परिवार के साथ रिश्तेदार की शादी में गए थे। घर पर उसका बेटा विवेक जोशी था। वह भी एक नवंबर की सुबह अंबाला से दिल्ली चला गया। जब वह 2 नवंबर की रात वापस घर आए तो घर के दरवाजे की अंदर से कुंडी लगी थी। छत पर चढ़कर देखा तो ऊपर का दरवाजा खुला था। इसके अलावा एक जगह से शीशा टूटा था। कमरों में सारा सामान बिखरा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मौके का मुआयना किया है जिसके आधार पर पुलिस ने रविवार शाम मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें