फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक बेचने के लिए घूम रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए वन अंबाला के पुलिस दल ने निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में तुरंत कार्यवाही करते आरोपी अनिल कुमार उर्फ बिल्ला निवासी नजदीक माता रानी चौक जंडली को बाइक समेत गिरफ्तार किया। जिसका माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 02 दिन का रिमांड मंजूर हुआ। सीआईए-1 अंबाला के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर सीआईए-1 अंबाला के पुलिस दल ने तुरंत कार्यवाही करते हुए थाना बलदेव नगर क्षेत्र टी-प्वांइट नारायणगढ़ रोड अंबाला शहर के पास नाकाबंदी की और नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों की चैकिंग करते समय पकड़ा। आरोपी ने बताया कि यह बाइक चोरी की है। पुलिस ने थाना बलदेव नगर में मामला दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें