माता के मंदिर में पूजा करने गई युवती लापता हो गई। पुलिस ने इस मामले में युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। थाना महेश नगर पुलिस को दी शिकायत में न्यू लक्कीनगर निवासी सोनू ने बताया कि 10 अप्रैल को उसकी 21 वर्षीय बेटी माता के मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। तब से वापस नहीं लौटी। पीड़ित के अनुसार उन्होंने हर जगह व रिश्तेदारी में भी बेटी के बारे में पता कर लिया है। उसका कहीं भी पता नहीं चल पाया। महेश नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। संवाद