फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोली के दिन डीजे बजाने को लेकर युवक पर हुआ जानलेवा हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचघर कॉलोनी में होली के मौके पर डीजे बजाने को लेकर कुछ युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सिटी के कंचघर कॉलोनी में होली के दिन कुछ युवक अपने घर में तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। डीजे से आ रही तेज आवाज से तंग आकर एक युवक वरुण ने डीजे बंद करने व आवाज कम करने को कहा, लेकिन इस दौरान डीजे बजा रहे युवक आवाज कम करने की बजाए बहस पर उतर आए और झगड़ा हो गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक विक्रम, साहिल, राहुल, कमल, अकला व कुछ अन्य लोगों ने डीजे बजाने को लेकर वरुण पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें वरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर बताया है। चौकी प्रभारी नवतेज सिंह ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक बहरहाल घायल वरुण की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें