फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से चोरी करने वाले चढ़ गए पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बराड़ा में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने प्रबंधक थाना निरीक्षक विरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी लियाकत अली उर्फ इसरार, गौरव उर्फ गौरी व मनिक उर्फ मन्नी निवासी गांव बराड़ा को गिरफ्तार किया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी लियाकत अली का 1 दिन का रिमांड व अन्य को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस मामले के संबंध में शिकायतकर्ता सोहन लाल निवासी गांव बराड़ा ने बीती 17 मार्च को थाना बराड़ा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 16 मार्च 2022 को उसके घर से किसी ने मोबाइल फोन, ब्लू टूथ, सोने का हार व कानों की बालियां चुरा ली। इस शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें