फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड पर 20 प्रतिशत छूट का झांसा देकर 82383 रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड पर 20 प्रतिशत की आकर्षक छूट का झांसा देकर ओटीपी प्राप्त करने के बाद खाते से 82383 रुपये उड़ा लेने का मामला सामने आया है। ठगी का यह मामला 14 दिसंबर 2021 का है, शिकायतकर्ता सुरेंद्र कुमार निवासी काला आंब ने पुलिस अधीक्षक अंबाला को शिकायत देते हुए कहा कि 14 दिसंबर 2021 को शाम लगभग 4 बजकर 30 बजे उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जिसने उसे क्रेडिट कार्ड पर 20 प्रतिशत की छूट के ऑफर बारे बताया और कहा कि तुम्हारे खाते से सिर्फ 10 रुपये ही कटेंगें। तभी मेरे मोबाइल पर ओटीपी आया और उसने आरोपी को ओटीपी बता दिया। उसके कुछ देर के बाद बैंक खाते से 82383 रुपये निकाल गए। काला आंब चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक अंबाला से प्राप्त हुई। सुरेंद्र कुमार की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें