केंद्रीय कारागार की ओर से आ रहे दंपती की स्कूटी के सामने अचानक से गाड़ी आ गई। इस कारण उनका संतुलन बिगड़ गया। इससे दोनों गिर गए और चोटिल हो गए। वहीं पास ही खड़ी पीसीआर में बैठे पुलिस कर्मचारियों ने देखा तो तुरंत दंपती को उठाया और पीसीआर में ही दोनों को लेकर शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। युवक विक्रम ने बताया कि वह अपनी पत्नी प्रियंका के साथ केंद्रीय कारागार की ओर से पुरानी बकरा मंडी की तरफ जा रहे थे। केंद्रीय कारागार के पास ही चलते हुए उनकी एक्टिवा के आगे जा रही गाड़ी ने एकदम से ब्रेक मार दी। जबकि दूसरी ओर ई-रिक्शा जा रही थी। इस कारण जब वह कट भी नहीं मार सके और उन्हें अचानक ब्रेक लगानी पड़ी और इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर कर चोटिल हो गए।