फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : अंडर-14 में गुरुग्राम, अंडर-17 में फरीदाबाद जीता

विज्ञापन
अंबाला​ सिटी पुलिस डीएवी स्कूल के मैदान में खेलते हुए ​खिलाड़ी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल सिटी में चल रही डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट- 2023 (स्टेट लेवल) का शनिवार को समापन हुआ। अंतिम दिन क्रिकेट के फाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

क्रिकेट अंडर-14 लड़कों में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 गुरुग्राम की टीम विजेता और पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल शहर की टीम रनरअप रही। अंडर-17 लड़कियों में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड रोहतक की टीम विजेता और पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला सिटी की टीम रनरअप रही। अंडर-19 लड़कों में डीएवी पब्लिक स्कूल एनआईटी फरीदाबाद की टीम विजेता व डीएवी पब्लिक स्कूल हुडा पानीपत की टीम रनरअप रही।
प्राचार्य और डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के क्लस्टर हेड डॉ. विकास कोहली ने बताया कि यह स्टेट लेवल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के निदेशक पब्लिक स्कूल्स वी के चोपड़ा और डॉ. वी सिंह के दिशा निर्देश में सफलतापूर्वक हुआ। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी और बताया कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक, शारीरिक विकास का भी माध्यम है।
विज्ञापन



ये रहे परिणाम

नेटबॉल अंडर-17 लड़कों में ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल कैथल विजेता और डीएवी पब्लिक स्कूल यमुनानगर रनरअप रहा। इसके अलावा अंडर-17 लड़कियों में डीएवी पब्लिक स्कूल कैथल विजेता और डीएवी पब्लिक स्कूल यमुनानगर रनरअप रहा।
लॉन टेनिस अंडर-14 लड़कों में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर -3 कुरुक्षेत्र विजेता व डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 गुरुग्राम रनरअप रहा। लड़कियों में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर- 14 गुरुग्राम विजेता और पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला सिटी की टीम रनरअप रही।
लॉन टेनिस अंडर-19 लड़कों में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर -14 फरीदाबाद की टीम विजेता व पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल सिटी की टीम रनरअप रही। लड़कियों में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 फरीदाबाद की टीम विजेता और पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला सिटी की टीम रनरअप रही।
लॉन टेनिस अंडर-17 लड़कों में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर- 14 फरीदाबाद की टीम विजेता व पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला सिटी की टीम रनरअप रही। लड़कियों में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 गुरुग्राम की टीम विजेता व डीएवी पब्लिक स्कूल जींद की टीम रनरअप रही।

अंबाला सिटी पुलिस डीएवी स्कूल के मैदान में खेलते हुए खिलाड़ी

अंबाला सिटी पुलिस डीएवी स्कूल के मैदान में खेलते हुए खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें