पुलिस को सौंपी शिकायत में अनिल राणा ने बताया था कि नंदनी ने झूठे शपथ देकर कहा था कि उसने न्यू शिवालिक कॉलोनी स्थित मीना नंदा के मकान में होम डिलीवरी कराई थी। 9 मार्च 2023 को जन्मे लड़के का नाम केशव थमन रखा गया है।
जांच में हुआ खुलासा
एएनएम ने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। बच्चे की मां होने का दावा करने वाली एएनएम का एएनसी, पीएनसी और टीकाकरण से संबंधित रिकार्ड की जांच यूपीएचसी इंचार्ज डॉ. रवि दास माजरी से कराई गई। जांच में खुलासा हुआ कि नंदनी की कोई होम डिलिवरी नहीं हुई।
झूठा शपथ पत्र देकर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में की गई विभागीय जांच में यह सामने आया है कि महिला ने बच्चा गोद लिया है और उसे अपना साबित करने के लिए सारा खेल रचा था। महिला की उम्र अधिक होने के कारण मामले की जांच की और इसका खुलासा हुआ था। -सुनील शर्मा, इंचार्ज जन्म एवं मृत्यु प्रमाण, नगर निगम।
सूबे सिंह, सब इंस्पेक्टर, पुलिस चौकी नंबर एक
मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब नए सिरे से मामले की जांच करेगी। नगर निगम से रिकॉर्ड भी मांगा जाएगा जो इस केस से जुड़ा है। तभी आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।