फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अतिक्रमण पर कसेगा शिकंजा, पुलिस की लेंगे मदद

विज्ञापन
सेना क्षेत्र ​स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला का कार्यालय। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। अतिक्रमण पर शिकंजा कसने के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला ने तैयारी शुरू कर दी है। इस कार्य को पूरा करने के लिए अंबाला पुलिस की मदद ली जाएगी। यह कार्य उस रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा जोकि धरातल पर उतरकर कर्मचारियों की निगरानी में तैयार हो रही है।
विज्ञापन

इस रिपोर्ट के हिसाब से पहला नंबर डिफेंस कॉलोनी की मुख्य सड़क का होगा। जहां स्थानीय दुकानदारों ने बोर्ड की जमीन पर 15 से 20 फुट का अतिक्रमण किया हुआ है। कहीं रेहड़ी लगी है तो कहीं पर अस्थाई ठेला लगा दिया गया है। इस कारण स्थानीय लोगों सहित इस सड़क से आवागमन करने वाले सैकड़ों वाहन चालकों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस कारण रोजाना किसी न किसी वाहन चालक की आपस में उलझकर लड़ाई भी हो रहीहहै। ऐसे में अगर इस सड़क से अवैध अतिक्रमण को हटाया जाता है तो इससे स्थानीय लोगों सहित वाहन चालकों को काफी फायदा होगा और सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं पर भी लगाम लग पाएगी।

बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों की भी निगरानी
डिफेंस कॉलोनी के अलावा कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के सभी आठ वार्डों में क्या और कहां निर्माण चल रहा है। इसकी रिपोर्ट भी बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी द्वारा तैयार करवाई जा रही है। धरातल पर भी कुछ कर्मचारियों को उतारा है।
विज्ञापन

वर्जन
डिफेंस कॉलोनी की मुख्य सड़क पर अतिक्रमण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इसलिए सड़क से अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्यवाही की जा रही है। इस कार्य में पुलिस की मदद ली जाएगी। इसके अलावा बोर्ड क्षेत्र में किसी अन्य जगह पर भी कोई अतिक्रमण है तो वहां भी तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष व उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

राहुल आनंद शर्मा, मुख्य अधिशासी अधिकारी, नप सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें