फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए दिया सीपीआर का प्रशिक्षण

Sun, 23 Nov 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीपीआर का प्र​शिक्षण देते विशेषज्ञ। प्रवक् - फोटो : मनमानी के विरोध में प्रदर्शन करते किसान।
विज्ञापन
अंबाला। जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्या उमा मलिक के नेतृत्व में रोटरी क्लब अंबाला द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें रोटरी अस्पताल से डॉक्टर द्वारा शिक्षकों, बच्चों व स्टाफ सदस्यों को को सीपीआर प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया ताकि आपातकालीन परिस्थिति में वह किसी जरूरतमंद की जान बचा सकें। डॉ. अनुभव शर्मा ने विद्यार्थियों को पूर्ण सीपीआर प्रक्रिया जैसे छाती पर दबाव देने की सही विधि, कृत्रिम श्वास तथा आपातकालीन सेवाओं को तुरंत सूचित करने के बारे में विस्तार से बताया। डॉक्टर द्वारा दिए गए व्यावहारिक प्रदर्शन के बाद छात्रों को स्वयं भी अभ्यास करने का अवसर दिया गया। स्कूल प्राचार्य ने रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजीव गोयल व आए हुए डॉक्टरों सहित टीम का आभार व्यक्त किया। स्कूल प्रधान राजेश जैन एवं स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने विद्यालय में हुए इस कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें