अंबाला। महेश नगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का शिकार हुई नाबालिग को गर्भ गिराने की कोर्ट से अनुमति मिल गई है। पांच माह की गर्भवती नाबालिग को महिला विशेषज्ञ सहित अन्य डॉक्टरों की निगरानी में नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां गर्भपात की प्रक्रिया चल रही है। पीड़िता की उम्र कम होने के कारण बेहद सावधानी बरती जा रही है। महेश नगर थाना इंस्पेक्टर जितेंद्र ढिल्लो ने बताया कि गर्भपात की कोर्ट से अनुमति मिल गई है। इस मामले में एक 46 वर्षीय आरोपी को काबू कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। डॉक्टर द्वारा डीएनए सहित अन्य टेस्ट जांच के लिए लैब में भेज गए है। उसके बाद के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। यह किशोरी एक गांव में रहने वाली है और छात्रा है। घर में आने वाले एक जानकार पर ही उसने दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे।