फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा मत्था टेकने गया दंपती, घर से जेवर और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा मंजी साहिब में मत्था टेकने गए दंपती के घर से चोरों ने नकदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान बच्चे बगल वाले कमरे में सो रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना अंबाला शहर पुलिस को दी शिकायत में राम नगर निवासी केवल जीत ने बताया कि वीरवार की सुबह करीब पांच बजे वह और उसकी पत्नी मंजीत कौर गुरुद्वारा मंजी साहब में मत्था टेकने के लिए गए थे। इस दौरान बच्चे तनप्रीत कौर व मनजीत सिंह घर पर ही साथ वाले कमरे में सो रहे थे। जब वह गुरुद्वारा से मत्था टेककर वापस आए तो कमरे की कड़ी टूटी हुई थी। अंदर स्टोर में रखी अलमारी से रुपये और चार तोले सोने की कानों की बालियां, दो अंगूठी और चांदी का सामान गायब था। पीड़ित के अनुसार चोरी के कारण उसे करीब 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें