फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार दंपती घायल

Sat, 25 Oct 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में कालका के साईं मंदिर निवासी कविता को काफी चोटें आई जबकि कैंट के बांस बाजार निवासी पति राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। नागरिक अस्पताल से राजेश को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया था, जहां वह उपचाराधीन है जबकि कविता को छुट्टी मिल गई है। घायल कविता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पति के संग एक्टिवा पर 17 अक्तूबर को अपने जेठ कमल के घर अंबाला छावनी आए थे। 18 अक्तूबर की सुबह करीब 7 बजे जब वह एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे थे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने अपने आगे चल रहे ऑटो को टक्कर मार दी, जो अनियंत्रित होकर उनकी एक्टिवा से टकराकर पलट गया था। हादसे में वह दोनों चोटिल हो गए थे। बलदेव नगर थाना पुलिस ने ट्रक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें