फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कार की टक्कर से एक्टिवा सवार दंपति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कार की टक्कर से एक्टिवा सवार दंपति घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए पहले सामान्य अस्पताल ले जाया गया, यहां से उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां से उनका पुत्र उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में ले गया। उपचार के बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। कृष्णा कॉलोनी निवासी 59 वर्षीय गुरदीप सिंह ने बताया 8 अक्तूबर को वो अपनी पत्नी अमनदीप कौर के साथ एक्टिवा पर बाजार जा रहा था। जब वो एक बैंक के नजदीक पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। इस कारण वो सड़क पर गिरकर घायल हो गए। गुरदीप ने बताया कि टक्कर मारने वाला चालक गुरुनानक कॉलोनी में रहता है जोकि हादसे के बाद कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें