बराड़ा। कस्बे में बिना पहचान व पंजीकरण के रह रहे बाहरी लोगों को लेकर नगर पालिका पार्षदों ने गहरी चिंता जाहिर की है। वार्ड-16 की पार्षद गुरजिंदर कौर की अगुवाई में अन्य वार्डाें के पार्षदों ने एसडीएम सतिंदर सिवाच को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में लिखा कि कस्बे के कई हिस्सों में बिना किसी वैध पहचान दस्तावेज व पुलिस पंजीकरण के लोग रह रहे हैं, जिससे आपराधिक गतिविधियों की संभावना लगातार बढ़ रही है। पार्षदों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी किरायेदारों का सत्यापन अनिवार्य किया जाए। इस दौरान वार्ड एक से पवन कुमार, वार्ड चार से परवेश मेहंदीरता, वार्ड 10 से दिग्विजय राणा, वार्ड आठ से विजय राणा, वार्ड 11 से प्रतिनिधि हरभजन सिंह आदि ने ज्ञापन सौंपकर तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की।