फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक बिजली चोरी को खंगालेगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के बजाय ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा बिजली चोरी मिलने के बाद निगम अब सख्ती के मूड में है। बिजली निगम ने ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है, जहां बिजली खपत ज्यादा हो रही है, लेकिन निगम को राजस्व कम मिल रहा है।
विज्ञापन

निगम अब उन एरिया में चेकिंग करेगा। यह चेकिंग रोजाना लगातार की जाएगी। यही नहीं निगम मीटर की पुरानी रीडर का भी आकलन करेगा और गड़बड़ी मिलने पर गांव-गांव में जाकर चेकिंग की जाएगी। उन एरिया में भी चेकिंग बढ़ा दी गई है, जिन एरिया में पहले भी चोरी मिल चुकी है। कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लोग सीधे कुंडी लगाकर बिजली चोरी कर रहे हैं, साथ ही डायरेक्ट हीटर लगाए जा रहे हैं और ब्लोअर भी चल रहे हैं। बता दें कि जिले में शनिवार को बिजली निगम ने 20 टीमों का गठन कर 90 बिजली चोरी पकड़ी थी। चोरी मिलने पर 22 लाख जुर्माना भी लगाया है।
कई बिजली मीटर हो चुके चिह्नित
बिजली निगम की चेकिंग में सामने आया कि लोग मीटर से छेड़छाड़ कर डिवाइस लगाकर, मीटर को बाईपास कर और सीधे कुंडी से बिजली चोरी कर रहे हैं। निगम की टीम अब शहर व गांव में डाटा तैयार कर रही हैं और पुरानी रीडर का भी आंकलन किया जा रहा है। उस आधार पर अब चेकिंग को बढ़ाया जा रहा है। निगम अधिकारी बताते हैं कि शहर और गांव में कई जगहों पर बिजली मीटर को चिन्हित भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

गर्मी में बार-बार लगते हैं कट
दरअसल, गर्मी बढ़ने के साथ शहर और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली ट्रांसफार्मर पर लोड भी बढ़ जाता है। जैसे ट्रांसफार्मर की क्षमता 200 एम्पियर है, लेकिन उस एरिया में बिजली लोड 200 एम्पियर से ऊपर होता है तो बिजली कट भी बढ़ जाते हैं। निगम की चेकिंग में यह भी कई बार सामने आया कि अगर किसी एरिया में ट्रांसफार्मर के हिसाब से खपत ज्यादा होती है, मगर उन एरिया से निगम को राजस्व यानि बिजली बिल की राशि कम आती है। ऐसे में लोग तो निगम को बिजली चोरी कर चूना लगा ही रहे हैं, साथ ही बिजली उपभोक्ताओं को भी बार-बार कट लगने से परेशानी होती है। निगम ने बीते वर्ष में भी ऐसे कई एरिया में नए ट्रांसफार्मर लगाए हैं और कई ट्रांसफार्मर की क्षमता भी बढ़ाई है, जहां बीते गर्मी के सीजन में ऐसी दिक्कत आई थी। अब निगम की हर मीटर पर नजर है कि वह कितनी बिजली खपत करता है और उनका बिजली बिल कितना आता है।
वर्जन

बिजली निगम को चेकिंग अभियान में मीटर से छेड़छाड़ कर डिवाइस लगाकर, मीटर को बाईपास कर और डायरेक्ट कुंडी से चोरी मिली है। शहर की बजाए ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा बिजली चोरी हो रही है। अब निगम शहर और ग्रामीण क्षेत्र के मीटरों की रीडिंग का आंकलन करेगा और उसके बाद निगम के रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी सामने आने पर मीटर की चेकिंग की जाएगी। इसके साथ ही शहर व ग्रामीण क्षेत्र में मीटरों की चेकिंग को बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए टीमों का गठन भी किया जा रहा है और कई टीम फील्ड में कार्य भी कर रही हैं।
विज्ञापन

सुखबीर सिंह, एक्सईएन, अंबाला शहर डिविजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें