कोरोना वायरस जैसी घातक महामारी से प्रदेशवासियों को सुरक्षित रखने के लिए हरियाणा सरकार लगातार कदम उठा रही है। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि प्रदेश के अंदर तीन सरकारी कोरोना टेस्टिंग केंद्र स्थापित किये गए हैं। रोहतक पीजीआई, ईएसआई अस्पताल फरीदाबाद और मेडिकल कॉलेज खानपुर में इसके इलावा पांच निजी संस्थानों को भी कोरोना सैंपल टेस्ट की इजाजत दी गई है। इनमें से तीन निजी टेस्टिंग केंद्र काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन कोरोना टेस्टिंग सेंटर्स में 24 घंटे में 400 सैंपल टेस्ट किये जाते हैं। यह टेस्टिंग सेंटर्स मेडिकल कॉलेज नलहर, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल, अग्रोहा (हिसार) मेडिकल कॉलेज, नागरिक अस्पताल पंचकूला एवम रोहतक पीजीआई में एक और कोरोना टेस्टिंग सेंटर स्थापित की जाएगी।