3 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक के माता-पिता की रिपोर्ट भी नेगेटिव रही। अभी इस इस युवक के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिला में अभी तक कुल 4106 लिये जा चुके हैं, जिनमें से 3928 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनमें से 68 सैंपल शुक्रवार को लिए गए बाकी 72 वीरवार को भेजे गए थे इनकी रिपोर्ट भी आनी बाकी है। आज तक जिला में कुल 42 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तथा दो मरीजों की मृत्यु हुई है। 39 डिस्चार्ज हो चुके हैं और एक पंचकूला में उपचाराधीन है। 15 अप्रैल से जिले में मोबाईल टीमों ने कुल 4 लाख 57 हजार 572 लोगों का निरीक्षण किया है तथा कुल 1382 लोगों को आईएलआई एवं सारी जैसे लक्षणों के साथ रेफर किया गया।