लॉकड़ाउन के चलते रानी तालाब पर लोगों की जांच करते पुलिस
- फोटो : AMAR UJALA
कोरोना के खौफ के बीच जींद जिला सुरक्षित रहा है। अब तक जिला में शुक्रवार तक लिए गए चार सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है। चारों लोगों में कोरोना की पुष्टी नहीं हुई है। इनमें से दो लोग ऐसे हैं जो दिल्ली की तब्लीगी जमात में शिरकत कर लौटे हैं। जींद जिला के साथ लगते सभी जिलों में कोरोनो के पॉजिटिव केस आने के बाद अब लोगों की जिम्मेदार लॉकडाउन को लेकर बढ़ गई है। जींद जिला में ऐसे आठ लोगों की पहचान की गई है, जो तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे। इनमें से दो की सैंपल रिपोर्ट भी आ चुकी है, जो निगेटिव आई है। सरकार के आदेश पर अब सभी आठों मरकजी व उनके दो परिजनों के सैंपल शनिवार को लिए गए हैं। इनमें से एक व्यक्ति कैथल के कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में रहा है। इसको लेकर अब प्रशासन खास तैयारी कर रहा है। डीसी डॉ. आदित्य दहिया के अनुसार ऐसे सभी लोगों पर नजर बनाई गई है। किसी को सूचना मिले तो वह प्रशासन को इसके बारे में जरूरत बताए।