जिले में वीरवार को 22 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें एक सरकारी कर्मचारी और एक 12 साल से छोटा बच्चा भी शामिल है। नए मामले सामने आने के बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 41 हजार 280 हो गई है। इसके बाद सक्रिय मामले भी बढ़कर 158 पहुंच गए है। राहत की बात यह है कि 13 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी बढ़कर 40 हजार 580 हो गया है। जबकि अभी तक 542 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को 804 सैंपल कोरोना जांच के लिए है। जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार सुबह तक आएगी।
ये है टीकाकरण की स्थिति
कोविड पोर्टल के अनुसार अभी तक कुल 21 लाख 68 हजार 722 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। डॉक्टर सुनिधि करोल ने बताया कि इस कार्य के तहत 10 लाख 63 हजार 099 लोगों को पहला टीका तो 10 लाख 37 हजार 080 लोगों को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं अभी तक 68 हजार 543 को एहतियाती टीका लगा है।