अंबाला। टावर से एक शातिर चोर दिनदहाड़े 20 हजार रुपये की कॉपर की तारें चुराकर ले गया। अंबाला कैंट के अशोक विहार निवासी परमिंद्र शर्मा ने बताया कि वह वीके इंटरनेशनल कंपनी में बतौर सिक्योरिटी सुपरवाइजर कार्यरत हैं। 11 दिसंबर को दोपहर के समय टावर में चोरी हो गई। शातिर चोर गेट फांदकर कॉपर की तारें काटकर ले गया, जिनकी कीमत 20 हजार रुपये थी। आसपास के सीसीटीवी खंगाले। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद