फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आईडीबीआई बैंक की बिल्डिंग में लगे एसी के कॉपर के पाइप चोरी

विज्ञापन
अंबाला छावनी के आईडीबीआई बैंक की शाखा से एसी के कॉपर वायर चोरी करने वाला आरोपी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। निकलसन रोड के निकट आईडीबीआई बैंक की बिल्डिंग में लगे एसी चोरों के निशाने पर है। चौथी बार शनिवार रात को एक बार फिर चोरी हो गई। शातिर चोर बिल्डिंग के पीछे खाली प्लाट की जगह से आकर एससी के कॉपर के पाइप काट कर ले जाता है। चोर इलाके के सीसीटीवी में कैद हो गया है। देररात को चोर आकर पाइप काटकर ले जाता हुआ दिख रहा है। बिल्डिंग मालिक नीलू ने बताया कि उनकी बिल्डिंग में चल रहे बैंक में लगे एसी के कॉपर के पाइप पहले भी चोरी हो चुके हैं। बावजूद अभी तक चोर का काबू नहीं किया गया। बार-बार चोर उनकी बिल्डिंग को निशाना बना रहा है। हर बार डायल -112 बुलाने के बावजूद चोर को छोड़ दिया जाता है। सीसीटीवी में कैद आरोपी आसपास के कई बैंको के एसी के कॉपर के पाइप चोरी कर चूका है।उन्होंने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग उठाई है। बताया कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस दे दी गई है। आरोपी कच्चा बाजार का रहने वाला बताया जा रहा है। पिछली बार भी बैंक से चोरी हुए पाइप को ठीक करवाने का खर्च 80 हजार रुपए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें