अंबाला छावनी चमेली पुल पर बेसहारा कुत्तों को लेकर विवाद में मौजूद लोग।
अंबाला। छावनी के पुल चमेली में एक व्यक्ति की ओर से घर में कुत्तों को रखने पर विवाद हो गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि व्यक्ति के घर में करीब आठ से 10 आवारा कुत्ते हैं। इस घर से कुत्तों के रोने की आवाज आ रही है। सोमवार देर शाम को पुल चमेली पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान व्यक्ति ने बताया कि यह बेसहारा कुत्ते उसके घर में ही रहते हैं। वह इन कुत्तों को खाना देते हैं। इसके बाद उस व्यक्ति ने जैसे ही कुत्ते को उठाकर घर से बाहर रखा तो वह एक-एक कर वापस फिर से घर के अंदर आ गए। संवाद